Showing posts with label पिछड़. Show all posts
Showing posts with label पिछड़. Show all posts

Tuesday, April 10, 2012

फिर क्यों पिछड़ गया बिहार?


बुद्ध के ज्ञान का स्थान था बिहार,
सनातन धर्म का उद्गम था बिहार|
सीता और श्रीराम के विवाह का साक्षी था बिहार
फिर क्यों पिछड़ गया बिहार?

रामायण की रचना का जनक था बिहार
जैन धर्म का श्रोत था बिहार
गुरु गोविन्द सिंह जी की कर्मभूमि था बिहार
फिर क्यों पिछड़ गया बिहार?

कौटिल्य के राजनीति का पाठशाला था बिहार
आम्रपाली के सौंदर्य से जगमग था बिहार
मेगास्थानिस के आर्याव्रत को समझने का विद्यालय था बिहार
फिर क्यों पिछड़ गया बिहार?

अजातशत्रु के राज्य में शांति का पराकाष्ठा था बिहार
सोन और गंगा के संगम का केंद्र था बिहार
नालंदा के रूप में उच्च शिक्षा का केंद्र था बिहार
फिर क्यों पिछड़ गया बिहार?

आजादी की लड़ाई में गाँधी का शंखनाद था बिहार,
राजेंद्र प्रसाद का जन्म भूमि था बिहार|
जयप्रकाश नारायण के क्रांति का बिगुल था बिहार
फिर क्यों पिछड़ गया बिहार?

दिनकर और बेनीपुरी के कलम का आवाज़ था बिहार
बुद्धिजीवियों का एक मजबूत आधार था बिहार
प्राकृतिक सम्पदा से परिपूर्ण था बिहार
फिर क्यों पिछड़ गया बिहार?

क्या हो गया बिहार को,
सबसे आगे रहना वाला राज्य कैसे पिछड़ गया सबसे|
किसकी नजर लग गयी बिहार को,
क्यों नेताओं ने लूट लिया बिहार को?

परिवर्तन लाना होगा, सिर्फ एक दिन बिहार दिवस नहीं,
हर दिन ये दिवस मनाना होगा|
प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए,
बिहार के सारे सुभ्चिन्तकों को एक साथ आवाज़ उठाना होगा ||

बस बहुत हो गया लूट, विकास का वायदा दो,
तभी हमारा वोट मिलेगा, आइये हम ये प्रण करें|
जात पात से परे हटकर,
समझ-बुझ कर नेताओं का चयन करें ||

आधुनिक बिहार को प्राचीन बिहार की तरह,
अगर गौरवशाली बनाना है|
आज इस बिहार दिवस के मौके पर,
हम सबको ये संकल्प दोहराना है||